Sasaram News: सहयोग शिविरों में 273 मामलों पर हुई कार्रवाई, 175 का मौके पर निष्पादन
सासाराम, जुलाई 7 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। राज्य सरकार के सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत मंगलवार को बिक्रमगंज और काराकाट प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 273 मामलों पर कार्रवाई की गई। इनमें बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। बिक्रमगंज प्रखंड के कुसुमहरा, मोहिनी, शिवपुर और जिन्ही पंचायतों में आयोजित शिविरों में कृषि, विद्युत, राजस्व, सांख्यिकी, राशन कार्ड, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान भूमि उपसमाहर्ता संतोष कुमार और बीडीओ सुनील कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.