सासाराम, अक्टूबर 8 -- सर्प जागरूकता और वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्व वन्यजीव सप्ताह के समापन पर गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल तेंदुनी चौक में क्विज प्रतियोगिता सह सर्प एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बच्चों को सर्पों की पहचान, जहरीले-गैरजहरीले सर्पों में अंतर और जैव विविधता में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि सर्प से डरने या उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक और घरेलू उपचार से बचकर पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिक्रमगंज वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र के अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण में वन विभाग के साथ समाज और युवाओं की भागीदारी जरूरी है। ...