Sasaram News: सर्पदंश से महिला की मौत
सासाराम, जुलाई 5 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बिशैनी कला गांव में शनिवार की रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान रशीद अंसारी की पत्नी माजदा खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि माजदा खातून शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर की छत पर सोने चली गई थीं। इसी दौरान रात में किसी समय एक विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं उठीं तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बताया कि उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे सर्पदंश की आशंका और प्रबल हो गई। घटना के बाद उसे सदर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.