Sasaram News: सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
सासाराम, अक्टूबर 31 -- Sasaram News: दावथ। प्रखंड के कोआथ क्षेत्र अंतर्गत बभनौल गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को पटेल सेवा संघ की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रिंकी देवी ने किया। अध्यक्षता संघ के सचिव सभाचंद चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन कामेश्वर चौधरी ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत कोआथ के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जयंती पर सरदार पटेल को किया याद, इंदिरा गांधी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.