Sasaram News: सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को किया सम्मानित
सासाराम, जुलाई 30 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित गोविंदापुर में प्रकाश क्लब की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं व मेधावी विद्यार्थियों को अंगवस्त्र सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने प्राचीन धाम रविदास मंदिर व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर ही युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में बीएसएफ में चयनित शिव कुमार,सीआईएसएफ में चयनित पप्पू कुमार, जल संसाधन विभाग में कार्यरत राजा कुमार तथा बिहार पुलिस में कार्यरत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.