Sasaram News: सरकारी विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरी डांडिया की छटा
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अकोढ़ीगोला के पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च विद्यालय, भीमकरूप के प्रांगण में डांडिया और गरबा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां जगदंबा की वंदना के साथ हुआ।पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने लोकगीतों की धुन और ढोल की थाप पर डांडिया व गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उनकी कला, ऊर्जा और तालबद्ध नृत्य ने उपस्थित शिक्षकों व दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं, लोक संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और अनुशासन के लिए छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.