सासाराम, सितम्बर 10 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेरकी गांव में बुधवार की देर शाम सरकारी डैम में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के विपीन मेहता के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, शुभम बुधवार की शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। खेलने के बाद सभी बच्चे सरकारी डैम में नहाने लगे। इसी दौरान शुभम गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने देर रात तक डैम में खोजबीन की। यह भी पढ़ें- जहानाबाद से भ्रमण पर आए कोचिंग के 15 वर्षीय छात्र बृंदाहा वॉटरफॉल में डूबा, तलाश जारी काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों और ग्रामीणों ने रात में ही किशोर का अंतिम संस्कार...