सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रज्ञा प्रवाह जिला इकाई की ओर से बलुआही स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में सितंबर माह की मासिक व्याख्यानमाला आयोजित की गई। समान नागरिक संहिता विषय पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान, व्यक्तिगत कानूनों और देश की सामाजिक विविधता के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता को समझने के लिए संवैधानिक प्रावधानों और विधिक व्यवस्था के साथ सामाजिक विविधता को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...