सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के मोरसराय गांव निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी रामप्रवेश सिंह का मंगलवार रात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव व आसपास के लोगों की भीड़ उनके आवास पर पहुंची और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने उनके छोटे भाई एवं शिक्षाविद् जगदीश नारायण सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। रामप्रवेश सिंह पर्यावरणविद् डॉ. राजेश नारायण सिंह के बड़े बाबूजी तथा ईश्वरचंद विद्यासागर अकादमी के प्रधानाचार्य सह बाल भारती के निदेशक मंडल के सदस्य राजीव रंजन के भी बड़े बाबूजी थे। परिजनों के अनुसार वे सरल, सहज और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव व आसपास के लोगों में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...