Sasaram News: समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने की रोक-टोक पर एचएम से मारपीट
सासाराम, जुलाई 31 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। कोचस प्रखंड के कपसियां गांव स्थित कबूतरा व्यास प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने को लेकर की गई रोक-टोक से नाराज एक शिक्षक ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की। घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक ने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना का विवरण प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय को मॉडल विद्यालय में तब्दील किया गया है। इसके तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को अनुशासन का पालन करने तथा नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। बताया कि इसी निर्देश के आलोक में उन्होंने समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों को समय पालन और अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.