सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोरमा देवी के समक्ष कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए मिथलेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश चौबे और सचिव पद के लिए जय प्रकाश चौबे ने नामांकन किया। वहीं, नौ प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए प्रदीप कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह यादव, दिनेश प्रसाद, प्रेम कुमार पाठक, संजय चौबे, सरिता देवी, सुरेश राम, चंद्री मेहता और मुनि महतो ने पर्चा दाखिल किया। यह भी पढ़ें- Siwan News प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड का नामांकन संपन्न यह भी पढ़ें- Siwan News पैक्स चुनाव : नामांकन ...