सासाराम, सितम्बर 6 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। धौडांड़ थाना पुलिस ने रविवार को तिलौथू की ओर से सासाराम आ रही टाटा सफारी से 299.865 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की बाजार कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धौडांड़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलौथू से एक सफारी गाड़ी में भारी मात्रा में शराब सासाराम की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान तिलौथू की ओर से आ रही टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 299.865 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक विकास कुमार पिता भूतली राम निवासी बड़की करपुरवा थाना दरिगांव और ओमप्रक...