सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी राज की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सह ज्वाइंट ब्रीफिंग हुई। डीएम ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि ईद-ए-मिलाद आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। इसे शांति एवं सामाजिक एकता के साथ मनाया जाए। यह भी पढ़ें- Siwan News ईद मिलादुन्नबी को लेकर डीएम- एसपी ने शहर में निकला फ्लैग मार्च, डीजे पर प्रतिबंध यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पौआखाली थाना में शांति समिति की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...