सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर परिसर में सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मधुकर दुबे, पिता संजय दुबे, शुभम कुमार, पिता स्व. रंजन सिंह और अभिषेक कुमार, पिता चंद्रेश्वर पांडेय शामिल हैं। तीनों सासाराम नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...