सासाराम, अगस्त 14 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में अब सर्जरी की सुविधाओं को और सशक्त बनाया जाएगा। मरीजों को अधिक संख्या में बेहतर सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सरकारी अस्पतालों की ग्रेडिंग भी सर्जरी के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई बैठक में सिविल सर्जन समेत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त रखने और सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में होने वाली सर्जरी की संख्या, उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों और मरीजों को मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर अस्पताल का मूल्यांकन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में सर्जरी की सुविधा बढ़ाकर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल की सर्जरी सुविधा को बनाया ज...