सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल का मंगलवार को डीडीसी आकांक्षा आनंद ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों का जायजा लेते हुए मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाओं और जांच व्यवस्था की जानकारी ली। डीडीसी ने मरीजों व परिजनों से भी इलाज की सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकारी अधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को समय पर जांच, उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...