Sasaram News: सदर अस्पताल कांड: जांच को पहुंची तीन सदस्यीय टीम, सीसीटीवी फुटेज खंगाला
सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन के नेतृत्व में टीम ने रविवार को सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। टीम ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के साथ अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.