सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन के नेतृत्व में टीम ने रविवार को सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। टीम ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के साथ अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...