Sasaram News: सत्तु विक्रेता से लॉकेट व रुपये छीनने का आरोप
सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: दिनारा। थाना क्षेत्र के भलुनी सड़क पर रविवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सत्तु विक्रेता से सोने का लॉकेट, मोबाइल और 1200 रुपये छीन लिए। मामले में जमरोढ़ निवासी पप्पू साह ने तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार वह सत्तू व दलहन बेचने जा रहा था। इसी दौरान ब्लू रंग की अपाची बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने मारपीट की और कट्टा दिखाकर सामान छीन लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.