Sasaram News: सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक, बंधाया ढांढस
सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य पथ पर गोपालपुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में नोखा स्टेशन निवासी कुमार संयोग भारती के 20 वर्षीय पुत्र कुणाल भारती की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को विधायक नागेंद्र चन्द्रवंशी मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि युवा बेटे का इस तरह असमय चले जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग करेंगे। बताया जाता है कि मृतक के दादा जगनारायण चौरसिया उर्फ नेताजी क्षेत्र के सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। उनके पौत्र के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.