सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। गौरा स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर विश्वकर्मा पूजा के दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ढेनुठा निवासी रामेश्वर शर्मा (60 वर्ष) की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था। मौत की खबर मिलते ही ढेनुठा प्राथमिक विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताया जाता है कि रामेश्वर शर्मा कोचस से बाजार कर बाइक से अपने गांव ढेनुठा लौट रहे थे। इसी दौरान गौरा स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद ...