Sasaram News: सड़क पर ट्रकों का पड़ाव, वरीय अधिकारी के निर्देश का भी असर नहीं
सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू की मुख्य सड़क और जगदेव चौक पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों और भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अवैध वाहन पड़ाव हटाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। सड़क किनारे वाहनों की कतार के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों के बेतरतीब पड़ाव से दुर्घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.