सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबू जगजीवन राम मानव कल्याण संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को संस्थापक स्व. चंद्रमा राम की श्रद्धांजलि सभा बीपी मंडल स्मारक परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन माल्यार्पण कर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने किया। मौके पर निर्भय कुमार सिंह, ललित ठाकुर, हरिहर प्रसाद सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, रवि कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद साह, आलोक कुमार, तेजनारायण सिंह, दशरथ राम, उत्तम कुमार, रामप्रवेश सिंह, मनीष कुमार चौबे, सुदामा राम, शिवकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...