Sasaram News: संयुक्त कार्रवाई में तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त
सासाराम, सितम्बर 20 -- Sasaram News: सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र के मांझर कुंड पहाड़ी पर नदी के समीप शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर करीब तीन हजार लीटर महुआ पास नष्ट किया गया। दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि मांझर कुंड से आगे महुआडीहरा क्षेत्र में शराब की भट्ठियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन शराब भट्टियां मिलीं, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर भारी मात्रा में मौजूद महुआ पास को भी नष्ट किया गया। छापेमारी का नेतृत्व वन विभाग के फॉरेस्टर अमित कुमार और दरिगांव थाना के एएसआई नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.