सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार और बिहार तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित चौथे राजा कर्ण स्टेट मीट में संत पॉल स्कूल, सासाराम के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...