सासाराम, जुलाई 30 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार में आरा-सासाराम मुख्य पथ के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे फुटपाथी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणकारियों के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...