Sasaram News: संझौली उप मुखिया की डेढ़ लाख रुपये की भैंस चोरी
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के संझौली गांव में बुधवार की रात चोरों ने उप मुखिया अच्छे लाल पासवान की करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की भैंस चोरी कर ली। घटना को लेकर उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अच्छे लाल पासवान ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान बारिश हो रही थी। चोरों ने बारिश का फायदा उठाकर घर के समीप बंधी भैंस को खोल लिया और लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर भैंस गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने बीच गांव से चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.