Sasaram News: संजय कुमार चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
सासाराम, नवम्बर 22 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड की नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में जिले के नोखा निवासी संजय कुमार को चौथी बार राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें पुनः कर्नाटक का प्रभारी भी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर युवा जदयू की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। बताया कि संजय कुमार पार्टी में लंबे समय तक युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें 24 सदस्यीय राष्ट्रीय कमेटी में तीसरी बार शामिल किया गया है। वहीं संजय ने पुनः जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। बिहार के विकास और समाज के सभी वर्गों के उत्थान में उनके योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.