Sasaram News: श्रीराम के जयघोष से गूंजा नोखा, जलभरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। श्रीराम के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से बुधवार को नोखा भक्तिमय हो उठा। बाजार समिति मैदान से निकली जलभरी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश लेकर श्रद्धालु श्रीराम का जयघोष करते हुए पश्चिम पट्टी स्थित सूर्य मंदिर तालाब पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य की प्रेरणा से आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सुबह से ही बाजार समिति मैदान में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। श्रद्धालु नए वस्त्र धारण कर उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.