Sasaram News: श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी से भक्तिमय हुआ गोड़ारी
सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड के गोड़ारी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथा स्थल श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। पूज्य मणिकांत ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
कथा का माहौल कथा के दौरान राधा-कृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिक प्रसंगों में श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कथा के शुभारंभ से ही पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है। महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी सुन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।
मर्यादा और संस्कार कथा के दौरान धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से मानव जीवन में भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र की माताओं, बहनों और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.