Sasaram News: श्रावणी मेले को लेकर समिति की बैठक में सुरक्षा व सुविधाओं पर जोर
सासाराम, जुलाई 17 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विधि-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को मां ताराचंडी धाम परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1 विप्लव कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.