Sasaram News: श्याम अकादमी की दौड़ में धीरज ने मारी बाजी
सासाराम, अगस्त 16 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। श्याम अकादमी स्कूल गायत्री नगर नोखा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्याम बिहारी सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ प्रतियोगिता में सुअरा के धीरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुअरा के विशाल कुमार द्वितीय, छतौना के अंगद कुमार तृतीय, अमैठी के प्रदीप कुमार चतुर्थ तथा छतौना के मनीष कुमार पंचम स्थान पर रहे। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबे सभी देशभक्ति गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.