सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोनार पंचायत के चंदनपुरा गांव में गुरुवार अहले सुबह तालाब में डूबने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी दीपक साह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी सुबह घर से शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान तालाब के समीप पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने तालाब में उनका शव देखा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटककर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...