सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। शहर के मध्य स्थित शेरशाह सूरी मकबरे के तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मरने का मामला सामने आया है। मकबरे के तालाब में दशकों से मछली पालन होता रहा है। संविदा के माध्यम से मछली पालन और बिक्री का अधिकार दिया जाता है। वर्तमान संवेदक मछुआरा दीना चौधरी ने बताया कि तालाब में करीब आठ से दस क्विंटल मछलियां मर गई हैं। मृत मछलियों की कीमत करीब चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...