सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बौलिया स्थित हार्वे स्टेज पर दुर्गापूजा के अवसर पर नवयुवक संघ बौलिया के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बनारस से आए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। धार्मिक झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी, मां दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप और राधा-कृष्ण की रासलीला की जीवंत प्रस्तुति की गई। वहीं, गोरिल्ला डांस भी आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...