सासाराम, नवम्बर 24 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी के शिखर पर स्थित ऐतिहासिक रोहितेश्वर धाम (चौरासन मंदिर) पहली बार महोत्सव के रंग में रंगा। रोहतासगढ़ फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित रोहितेश्वर धाम महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक संस्कृति और कला का संगम देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महोत्सव का आगाज हुआ तो स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस आयोजन ने ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की उम्मीद भी जगाई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: रोहितेश्वर धाम महोत्सव आज, तैयारियां पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...