Sasaram News: शिविर में 68 आवेदन मिले, तीन का मौके पर निपटारा
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: कोचस। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को श्री गुरु संत रैदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। गारा एवं कंजर पंचायत में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि शेष आवेदनों का भी नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने के साथ उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.