सासाराम, सितम्बर 10 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। शिक्षा के मंदिर को बचाकर रखिए, क्योंकि यहीं से समाज का निर्धारण होता है। शिक्षा ही व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उसे योग्य नागरिक बनाती है। आज नशा और साइबर अपराध समाज के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं। इनके खिलाफ युवाओं और खासकर छात्राओं को जागरूक होकर प्रहरी की भूमिका निभानी होगी। राजकीय डिग्री कॉलेज में गुरुवार को राजा राधिका रमन प्रसाद सिंह की जयंती पर नशा उन्मूलन एवं साइबर क्राइम विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि शाहाबाद जोन के डीआईजी सत्य प्रकाश ने कहा कि हमारे अंदर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा का संचार होता है। शिक्षा का मंदिर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इससे हम बेहतर और योग्य नागरिक बनते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...