सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के द डिवाइन पब्लिक स्कूल धावा के प्रांगण में शनिवार को विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए चेयरमैन अखिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...