सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के चुटिया में एक शिक्षक की नियुक्ति और जन्मतिथि को लेकर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। इस संबंध में तियरा कला निवासी गोपाल राम ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में शिक्षक की नियुक्ति वर्ष 2003 में होने का उल्लेख करते हुए उनकी जन्मतिथि से संबंधित विद्यालयी अभिलेखों की जांच कराने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...