सासाराम, सितम्बर 10 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्त रखने और जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने के उद्देश्य से द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज में दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं लाइफ मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। आचार्य अंशु जी महाराज ने छात्रों को तनाव प्रबंधन के साथ सम्यक दृष्टि, जागृति, ध्यान, कर्म, वाणी और संकल्प के गुर बताए।

कार्यशाला की गतिविधियाँ कार्यशाला में छात्रों ने मानसिक ऊर्जा बढ़ाने और परीक्षा के तनाव से निपटने के तरीके सीखे। कहा कि जीवन में हमेशा सम्यक दृष्टि रखनी चाहिए। जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमें सृष्टि दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर कभी दुखी नहीं होना चाहिए कि हमें क्या नहीं मिला। ईश्वर हमें हमेशा वह नहीं देता जो हम चाहते ...