सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने गुरुवार की देर शाम पटना स्थित लोक सेवक आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। साथ ही शाहाबाद क्षेत्र को नया प्रमंडल बनाने और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन विकास को गति देने की मांग रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...