सासाराम, अक्टूबर 11 -- कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजा शुरू Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई। सुबह से ही घरों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए। मां दुर्गा के स्वागत में मंदिरों और पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। प्रखंड क्षेत्र के कोआथ, दावथ, मलियाबाग समेत विभिन्न गांवों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। कई स्थानों पर श्रद्धालु बक्सर से गंगाजल...