सासाराम, सितम्बर 13 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद युवाओं में सूखे नशे के बढ़ते चलन ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गांजा, कोकीन, हेरोइन समेत अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई स्थानों पर शाम ढलते ही युवाओं के जमावड़े की चर्चा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारह पत्थर इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री का कारोबार अधिक सक्रिय है। इसके अलावा उक्त क्षेत्र में अवैध लॉटरी और शराब की बिक्री की भी शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारह पत्थर, न्यू एरिया, स्टेशन रोड और डालमियानगर समेत कई स्थानों पर शाम के समय युवाओं के समूह जुटते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...