Sasaram News: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर
सासाराम, जुलाई 17 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र के कोडर गांव में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती का आरोप था कि प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही तिलौथू पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को भी थाने बुलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और युवती से शादी करने की सहमति जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.