Sasaram News: शांतिपूर्ण संपन्न हुई स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षा
सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: परसथुआ। परसथुआ के दो परीक्षा केंद्रों पर पिछले चार दिनों से चल रही स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षा गुरुवार शाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा संपन्न होने के साथ ही अब सेमेस्टर तीन की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है, जो 30 नवंबर से आयोजित होगी। गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विजय शंकर सिंह ने बताया कि सेमेस्टर पांच की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 30 नवंबर से स्नातक सेमेस्टर तीन की परीक्षा शुरू होगी। वहीं, बीएड कॉलेज के सचिव डॉ. उमाशंकर द्विवेदी ने भी सेमेस्टर पांच की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.