Sasaram News: शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों का डीएम ने किया निरीक्षण
सासाराम, जुलाई 1 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में डीएम दीपक कुमार मिश्र ने मंगलवार देर शाम सासाराम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जाम के प्रमुख कारणों की जानकारी ली तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.