सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। शराब तस्करी के पांच साल पुराने मामले में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष उत्पाद न्यायाधीश-1 डॉ. दिनेश कुमार प्रधान की अदालत ने शराब कारोबारी को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे एक साल की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सजा पाने वाला अभियुक्त सासाराम नगर थाना क्षेत्र के अठखंभवा निवासी जगमोहन सोनकर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...