Sasaram News: शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
सासाराम, सितम्बर 11 -- Sasaram News: कोचस। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 29 पीस 8 पीएम शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान गोविंदपुर निवासी उज्जवल कुमार के रूप में हुई है। एसडीपीओ टू संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर गांव में एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। इस दौरान 29 पीस 8 पीएम शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से उज्जवल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज काफी दिनों से शराब के कारोबार में संलिप्त था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.