Sasaram News: शंकर स्पोर्ट्स क्लब की जर्सी का एसडीएम ने किया अनावरण
सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। न्यू स्टेडियम फजलगंज में सोमवार की शाम शंकर स्पोर्ट्स क्लब की जर्सी का अनावरण एसडीएम प्रिया रानी ने किया। अनावरण के बाद एसडीमए ने कहा कि फुटबॉल सहित अन्य खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन खिलाड़ियों के साथ है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और टीम भावना बनाए रखने की सलाह दी। छोटे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने उनमें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की प्रतिभा दिखाई देने की बात कही। कार्यक्रम में डीएसओ विजय कुमार पंडित, जिला खेल संघ के सचिव दामोदर सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह और बिहार फुटबॉल संघ के संयोजक राहुल सिंह, प्रायोजक दिनेश सिंह उपस्थित रहे। सुरेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.